गर्दन के पीछे दर्द हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 08:45


गर्दन के पीछे दर्द से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आपकी गर्दन में दर्द है तो इसे दूर करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। इसमें दो से तीन मिनट अपने सिर को आगे की ओर और पीछे की ओर घुमाएं। इससे गर्दन लचीली और इसके साथ-साथ मजबूत भी होती है। इसके अलावा सही मुद्रा में रहने और पर्याप्त धूप लेने से भी इस तरह के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।


दर्द बढ़े तो क्या करें?

जब गर्दन के पीछे दर्द ज्यादा बढ़ जाए, तो पानी को हल्का गर्म कर लें और उसमें नमक डालकर सूती कपड़े से गर्दन की सिकाई करें। अगर दर्द से जल्दी राहत चाहिए, तो दिनभर में कम से कम तीन से चार बार सिकाई करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। इस बीच आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।


खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें

अगर आप अपने खाने में उन चीजों को शामिल करते हैं, जो आपको पोषण प्रदान करें, तो आपको किसी भी तरह के दर्द की समस्या होने की संभावना बहुत कम होगी। आप अपने आहार में विटामिन-डी और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें।

ऐसा करेंगे तो नहीं होगी गर्दन के पीछे दर्द की समस्या

जब भी बैठें या लेटें, तो ध्यान रखें कि गर्दन सीधी हो
जब भी गाड़ी चलाएं, पीठ को सीधा रखें
अच्छे गद्दे पर सोएं
सोते समय नरम और कम ऊंचाई वाला तकिया लगाएं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info